LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

राजस्थान सड़क हादसे में जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल सिंह पैकरा का असामयिक निधन

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर : पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल सिंह पैकरा का राजस्थान में एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। वे शासकीय कर्तव्य के तहत एक गुमशुदा व्यक्ति की पता-साजी के लिए राजस्थान गए हुए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। नंदलाल सिंह पैकरा को एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था। वे अपने कार्य के प्रति पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ समर्पित रहते थे तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करते थे। नंदलाल सिंह पैकरा ग्राम पंचायत बनाबेल, मोहल्ला दारसागर के निवासी थे। जैसे ही उनके निधन की खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। हर आंख नम है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस विभाग ने एक कर्मठ और साहसी अधिकारी को खो दिया है। उनका जाना विभाग और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!