LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीती

1–8 सितंबर तक देशभर में मनाया जाएगा उल्लास साक्षरता सप्ताह गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में भी होंगे विविध कार्यक्रम, “जन–जन साक्षर” अभियान से जुड़ने की अपील

1–8 सितंबर तक देशभर में मनाया जाएगा उल्लास साक्षरता सप्ताह

ये खबर भी पढ़ें…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 9, 2026
*सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *संत शिरोमणि सेन जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में भी होंगे विविध कार्यक्रम, “जन–जन साक्षर” अभियान से जुड़ने की अपील

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।शिक्षा को जन–जन तक पहुँचाने और निरक्षरों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के तहत “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 1 से 8 सितंबर 2025 तक पूरे देश में उल्लास साक्षरता सप्ताह मनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सप्ताह के दौरान देशभर में “जन–जन साक्षर” अभियान चलाकर 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को स्वयंसेवकों की मदद से साक्षर बनाया जाएगा। अब तक इस अभियान से कई राज्यों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। खास बात यह है कि लद्दाख, मिजोरम, गोवा और त्रिपुरा जैसे चार राज्यों ने शत–प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में तैयारियाँ तेज़

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में भी इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, रैली, संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

> “शिक्षा जीवन को दिशा देती है। यदि हम साक्षर बनते हैं तो न केवल अपना भविष्य सुधारते हैं बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान देते हैं। इसलिए सभी लोग इस अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाएँ।”

इस साक्षरता सप्ताह का मूल लक्ष्य निरक्षरों को शिक्षा से जोड़ना, उन्हें समाज में शिक्षा के महत्व का बोध कराना और भारत को पूर्ण साक्षरता की ओर अग्रसर करना है।

Back to top button
error: Content is protected !!