LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव, 2267 कार्यकर्ता गिरफ्तार जीपीएम जिला अध्यक्ष गजमाती भानु के नेतृत्व में कांग्रेस का ऐतिहासिक जनआंदोलन

कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव, 2267 कार्यकर्ता गिरफ्तार
जीपीएम जिला अध्यक्ष गजमाती भानु के नेतृत्व में कांग्रेस का ऐतिहासिक जनआंदोलन

पेंड्रा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (जीपीएम) जिले में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा में काम की गारंटी, मजदूरी भुगतान, धान खरीदी की सीमा बढ़ाने सहित विभिन्न स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय का विशाल घेराव किया। यह आंदोलन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजमाती भानु के नेतृत्व में शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं संगठित ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस दौरान 2267 कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को गिरफ्तार किया गया।
सुबह से ही जिले के तीनों विकासखंडों— गौरेला, पेंड्रा और मरवाही—से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य पेंड्रा पहुँचे। हाथों में तख्तियां, बैनर और नारे लिखे पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्टर कार्यालय और आसपास का पूरा क्षेत्र कांग्रेस के नारों से गूंज उठा।

ये खबर भी पढ़ें…
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 23, 2026
*‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा शासन में ग्रामीणों की आजीविका पर हमला : गजमती भानु

घेराव को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में ग्रामीणों, मजदूरों और किसानों की आजीविका पर सीधा हमला हुआ है। मनरेगा के तहत न तो पर्याप्त काम मिल रहा है और न ही समय पर मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। वहीं धान खरीदी की सीमा कम किए जाने से किसान गहरे आर्थिक संकट में फंसे हुए हैं।
उन्होंने मांग की कि मनरेगा में 200 दिन काम की गारंटी, मजदूरी दर में वृद्धि, लंबित भुगतान का तत्काल निराकरण तथा धान खरीदी की सीमा बढ़ाकर किसानों को राहत दी जाए।
बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक : विजय केशरवानी
मनरेगा के संभागीय समन्वयक विजय केशरवानी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है, लेकिन प्रशासन इन समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
August 24, 2026
रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान - TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंदोलन बनेगा जनआंदोलन : शैलेश पांडे

मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला प्रभारी शैलेश पांडे ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा से जुड़े कानूनों और नीतियों में सुधार नहीं किया गया तो यह आंदोलन व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा। वरिष्ठ नेताओं ने भी किया संबोधन
कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्टे, आदिवासी नेता गुलाब राज, ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह, दया वाकरे, नारायण शर्मा, ममता पावले, मुद्रिका साराटी, लालचंद सोनवानी, ओमप्रकाश बंका, मनीष दुबे, वीरेंद्र बघेल, वैभव तिवारी, पवन केशरी, रियांश सोनी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
घेराव के दौरान कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मनरेगा, धान खरीदी, बेरोजगारी, महंगाई एवं स्थानीय विकास से संबंधित प्रमुख मांगों को शामिल किया गया।
2267 कार्यकर्ता गिरफ्तार, शाम को रिहा
प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बैरिकेडिंग कर स्थिति को नियंत्रित रखा गया और बाद में शांतिपूर्ण ढंग से 2267 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थायी निरोध केंद्रों में रखा गया, जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया। महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस की भागीदारी इस आंदोलन में विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
आंदोलन और तेज होगा : कांग्रेस !
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष गजमाती भानु ने चेतावनी दी कि यदि सरकार एवं प्रशासन ने कांग्रेस की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो जिलेभर में चरणबद्ध आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।
इस विशाल आंदोलन में विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, संचालनकर्ता पुष्पराज सिंह, अमोल पाठक, अवधेश गुर्जर, मालती वाकरे, सविता राठौर, रेखा रंजन, सुनीता तिमोथी, चंद्रभान सिंह, हरीश राय, बाला कश्यप, रामरतन पेंद्रों, अफसर खान, राहुल भैना, नारायण आर्मो, श्रीनु राव, बाबा साठे, तेज राजपूत, गणेश मार्को, रवि राय, सनी श्रीवास, अनुज ताम्रकार, अनस खान, मदन सोनी, संतोष ठाकुर, हेमनाथ सर्राटी, लक्ष्मण राठौर, कमल राठौर, मनोज श्रीवास, शिवांश दुबे, राहुल तिवारी, अजय फुलस्त, कौशल राठौर, यश शर्मा, एवन पाल, नीलेश गुर्जर, लालबहादुर पोर्ते, सुंदर सिंह, दादूराम, आयुष सोनी, असलम खान, विक्रांत रोहणी, राजेश गुप्ता, रमेश कोल, शहीद राईन, गब्बर रजक सहित ब्लॉक सरपंच संघ, जिला सरपंच संघ तथा हजारों की संख्या में कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर, पेंड्रा में हुआ यह कलेक्टर कार्यालय घेराव जीपीएम जिले में कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली जनआंदोलन माना जा रहा है, जिसने प्रशासन और सरकार का ध्यान जनसमस्याओं की ओर मजबूती से आकर्षित किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम
August 25, 2026
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!