LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंराजनीतीरायपुर

सांसद ज्योत्सना महंत ने मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को किया सम्मानित,

सांसद ज्योत्सना महंत ने मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को किया सम्मानित,

*जीशान अंसारी की रिपोर्ट*

ये खबर भी पढ़ें…
मुकेश दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुकेश दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
September 17, 2026
मुकेश दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं गौरेला। नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष एवं भारतीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पसान/कोरबा। मीडिया एवं जनसंचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान के लिए पत्रकार मिथलेश आयाम, जफ़र खान, आरिफ खान, समाज सेवक युसूफ खान, को सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं को उचित मंच प्रदान करने में उनके योगदान की सराहना की गई है। प्रशंसा प्रमाण पत्र में पत्रकारों की निष्पक्षता, निर्भीकता, समर्पण, सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। सांसद की ओर से उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं भी दी गईं। इस सम्मान के बाद पत्रकार जगत और क्षेत्र के लोगों ने पत्रकार मिथलेश आयम, पत्रकार जफर खान, पत्रकार आरिफ खान एवं समाज सेवक युसूफ खान, सहित अन्य पत्रकार साथियों को बधाई शुभकामनायें दिए और वही जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार सामने लाना और ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज को मजबूती से उठाना पत्रकारिता की असली जिम्मेदारी है। उन्होंने इस सम्मान को पूरी पत्रकार बिरादरी के लिए गौरव का विषय बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, सम्मान मिलने के बाद पत्रकारों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में दबाव से ऊपर उठकर निष्पक्षता और जनहित को प्राथमिकता देना ही हमारा उद्देश्य रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
September 17, 2026
पीएम जनमन आवास के हितग्राहियों से मिले प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल लखपति दीदी बनीं भानुकला बैगा की सफलता की सराहना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!