LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

रतनपुर में टूटे पुल के पास मिला नवजात, डायल 112 के आरक्षकों ने बचाई जान

रतनपुर में टूटे पुल के पास मिला नवजात, डायल 112 के आरक्षकों ने बचाई जान

जीशान अंसारी की रिपोर्ट,रतनपुर/बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत और पुलिस की तत्परता की मिसाल सामने आई है। सिल्ली मोड़ के आगे टूटे पुल के पास एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। बताया जा रहा है कि नवजात के ऊपर पानी गिर रहा था और वह बेहद असुरक्षित स्थिति में पड़ा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
October 6, 2026
शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई तो धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

नवजात के मिलने की सूचना मिलते ही डायल 112 में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 273 ओमकार नेताम और चालक सुखीराम डोंगरे तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए नवजात को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसे तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
October 7, 2026
सेवा सेतु संकल्प अभियान: अंधियारखोर में लगा विशाल शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ सेवा सेतु संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

अस्पताल में नवजात का प्राथमिक उपचार किया गया। समय रहते पुलिसकर्मियों द्वारा उठाए गए इस कदम से नवजात की जान बच सकी। प्राथमिक उपचार के बाद नवजात शिशु को नियमानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर!
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर!
October 7, 2026
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर! चार साल से अंग्रेजी माध्यम चल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

टूटे पुल के पास नवजात मिलने से मचा हड़कंप

 

नवजात को इस तरह सुनसान और असुरक्षित स्थान पर छोड़ने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नवजात को वहां कौन छोड़ गया और उसे इस हालत में छोड़ने के पीछे क्या वजह थी।

माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब नवजात के माता-पिता की तलाश में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को टूटे पुल के पास किसने छोड़ा और घटना किन परिस्थितियों में हुई। आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल नवजात सुरक्षित है और उसे चाइल्ड हेल्पलाइन की देखरेख में रखा गया है। डायल 112 के आरक्षक ओमकार नेताम और चालक सुखीराम डोंगरे की तत्परता ने एक मासूम की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!