LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स: मुख्यमंत्री श्री साय

“सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स: मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ*

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे पर फेल है सरकार
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे पर फेल है सरकार
November 21, 2026
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*प्रदेश में सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर हुई 2 हजार 573

*किसानों को आसानी से मिलेगी खाद, बीज और अल्पकालीन ऋण की सुविधा*

ये खबर भी पढ़ें…
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
November 22, 2026
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 // मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया।उन्होंने इसे प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक है।

                मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नई समितियों के शुरू होने से अब पूरे प्रदेश में सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर 2 हजार 573 हो गई है। उन्होंने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार खेती-किसानी में आधुनिक तकनीक और सहकारिता के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा दे रही है, ताकि गांव और किसान समृद्ध बन सकें। उन्होंने बताया कि अब पैक्स समितियां बहुउद्देश्यीय सोसायटी के रूप में कार्य करेंगी, जिससे किसानों को खाद, बीज और अल्पकालीन ऋण जैसी सुविधाएं उनके गांव के पास ही उपलब्ध होंगी। साथ ही धान बेचने की प्रक्रिया भी आसान होगी और किसान अपनी नजदीकी समिति में ही धान बेच सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
November 22, 2026
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? –...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

           मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले से कार्यरत 2058 समितियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए कंप्यूटरीकृत किया गया है और इनमें माइक्रो एटीएम भी लगाए गए हैं, जिनसे किसान 20 हजार रुपये तक की राशि निकाल सकते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नवगठित 515 समितियों में से 197 समितियां आदिवासी क्षेत्रों में स्थापित की गई हैं, जिससे दूर-दराज के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये समितियां केवल खाद-बीज वितरण तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि भविष्य में दुग्ध उत्पादन, मछली पालन जैसे सहायक कृषि गतिविधियों से भी जुड़ेंगी। साथ ही समितियों में लोक सेवा केंद्र भी शुरू किए जाएंगे, जहां एक ही स्थान पर 25 से अधिक सरकारी सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे इन समितियों के सदस्य बनकर इसका अधिकतम लाभ उठाएं और इनके संचालन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। 

            इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप वर्चुअल उपस्थित रहे, साथ ही कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदारनाथ गुप्ता, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत तथा सचिव सहकारिता श्री सी.आर. प्रसन्ना, सहकारिता विभाग के प्रबंध संचालक श्री के.एन. कांडे सहित विभिन्न जिलों से लगभग 2500 जनप्रतिनिधिगण, किसान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!