
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अक्षय नवमी (आंवला नवमी) के पावन अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हलवाई समाज के आराध्य एवं कुलपुरुष महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने महर्षि मोदनसेन महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कान्यकुब्ज हलवाई मोदनवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता (पेंड्रा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ समाज के लोगों ने जयंती समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन की खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।इस अवसर पर राजेश हलवाई, अंकुर हलवाई, अमर हलवाई, शशांक हलवाई, प्रशांत हलवाई (मोनू), आशीष कुमार हलवाई, अभिषेक हलवाई एवं रवि हलवाई सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं महिलाओं में सरला गुप्ता, रेखा गुप्ता, सविता गुप्ता, ऊषा गुप्ता, राखी गुप्ता, रश्मि गुप्ता, संगीता गुप्ता, सोनू गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रिनी गुप्ता, दीपिका गुप्ता, अदिति गुप्ता, परी गुप्ता एवं मधु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई।

जयंती समारोह के माध्यम से समाज ने आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और महर्षि मोदनसेन महाराज के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
















