LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61 हजार रुपये

डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर से, 8 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला; विजेता को मिलेंगे 61 हजार रुपये

पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, लाइव ऑक्शन से चुने गए 112 खिलाड़ी; प्रशासनिक अधिकारी भी मैदान में दिखाएंगे दमखम

ये खबर भी पढ़ें…
हैहयवंशी क्षत्रिय ताम्रकार समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, शोभायात्रा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
हैहयवंशी क्षत्रिय ताम्रकार समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, शोभायात्रा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
November 17, 2026
हैहयवंशी क्षत्रिय ताम्रकार समाज ने धूमधाम से मनाई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, शोभायात्रा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में खेल और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षक मैत्री समूह द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-3 का आगाज 21 नवंबर 2026 से होने जा रहा है। पेंड्रा स्थित फिजिकल कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को 61 हजार रुपये, उपविजेता को 41 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए विभिन्न आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।

लाइव ऑक्शन से बनीं 8 दमदार टीमें

ये खबर भी पढ़ें…
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
November 18, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त कोटमी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रतियोगिता में जिले के 23 से अधिक विभागों के कुल 112 पंजीकृत खिलाड़ियों को लाइव ऑक्शन के माध्यम से अलग-अलग टीमों में शामिल किया गया है। टीमों के नाम जिले की नदियों, सीमावर्ती क्षेत्रों, शासकीय योजनाओं और पर्यटन स्थलों के नाम पर रखे गए हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली आठ टीमें हैं— सोन सनराइजर्स सिवनी, VBGRAM पतगवां, बिहान राइजर्स, बस्तीबगरा ब्लास्टर्स, अरपा एवेंजर्स, नवागांव फाइटर्स, गुरुकुल वॉरियर्स और मैकल माउंटेन।

प्रशासनिक अधिकारी भी बनेंगे टीमों की ताकत

ये खबर भी पढ़ें…
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
November 19, 2026
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

DPL सीजन-3 की खास बात यह है कि जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी अपनी-अपनी टीमों के साथ सुपर आइकॉन के रूप में जुड़ेंगे। इनमें कलेक्टर विजय दयाराम के. गुरुकुल वॉरियर्स, पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी अरपा एवेंजर्स, वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत VBGRAM पतगवां, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे बिहान राइजर्स, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा सोन सनराइजर्स सिवनी, अनुविभागीय अधिकारी विक्रांत अंचल मैकल माउंटेन, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिरमौर नवागांव फाइटर्स तथा जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी बस्तीबगरा ब्लास्टर्स के साथ नजर आएंगे।

15 मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल का रोमांच

आठ टीमों के बीच दो पूल में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। लीग चरण में कुल 15 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। आयोजन समिति द्वारा लगातार तीन दिनों तक क्रिकेट का शानदार रोमांच प्रस्तुत करने की तैयारी की गई है।

लाइव प्रसारण, ऑरेंज-पर्पल कैप और दर्शकों के लिए भी पुरस्कार

आयोजन समिति खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और स्टेडियम जैसा माहौल देने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए मैदान को कैमरों से कवर किया जा रहा है, जिससे प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण किया जा सके। खिलाड़ियों को टीम की टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, ऑरेंज कैप, पर्पल कैप और फेयर प्ले अवार्ड सहित कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए रील प्रतियोगिता, बेस्ट दर्शक पुरस्कार और मैदान के बाहर कैच पकड़ने वाले दर्शकों के लिए भी गिफ्ट एवं कैश प्राइज की व्यवस्था की गई है।

सरकारी योजनाओं और जनजागरूकता का संदेश भी देगा DPL

आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के साथ-साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक जागरूकता के संदेशों का प्रचार-प्रसार करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग, नशामुक्त भारत, जनगणना, स्वस्थ एवं स्वच्छ जिला जीपीएम, वनों को आग से बचाने, यातायात नियमों का पालन, शिक्षा का अधिकार, हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएम सूर्य घर योजना, साइबर अपराध से बचाव और बिहान लखपति योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

21 नवंबर को उद्घाटन समारोह, जिलेवासियों को आमंत्रण

आयोजन समिति ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवियों, खेलप्रेमियों, पत्रकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं समस्त जिलेवासियों से उद्घाटन समारोह में शामिल होने की अपील की है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान में होगा। आयोजन समिति ने सभी खेलप्रेमियों से अपील की है कि वे मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और DPL सीजन-3 के इस क्रिकेट महाकुंभ का आनंद उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!