LIVE UPDATE
आज का राशिफलखेलगैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बेलगहना पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, गुमशुदा महिला को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

बेलगहना पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, गुमशुदा महिला को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

जीशान अंसारी की रिपोर्ट 

ये खबर भी पढ़ें…
29 हरे-भरे पेड़ों की कटाई पड़ी भारी! प्रधान पाठक निलंबित, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
29 हरे-भरे पेड़ों की कटाई पड़ी भारी! प्रधान पाठक निलंबित, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
July 8, 2026
29 हरे-भरे पेड़ों की कटाई पड़ी भारी! प्रधान पाठक निलंबित, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती बालोद। शासकीय स्कूल परिसर में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलगहना। बेलगहना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता, संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए गुमशुदा महिला को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली और बेलगहना पुलिस का आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुम इंसान क्रमांक 57/2026 के तहत श्रीमती कोता बाई भानु, पति अमर सिंह भानु, उम्र लगभग 35 वर्ष के गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होते ही बेलगहना पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी, संभावित स्थानों पर खोजबीन तथा आवश्यक जानकारी एकत्रित कर महिला की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
July 9, 2026
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल शासकीय सेवकों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने महिला को सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय से महिला की चिंता में डूबे परिजनों ने उसे सकुशल वापस पाकर खुशी जताई और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस पूरे मामले में मुंशी राधेश्याम मरावी की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने पूरे मामले में सक्रियता के साथ पतासाजी कर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिसके चलते महिला को शीघ्र खोजने में सफलता मिली। उनकी तत्परता और मेहनत की स्थानीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान
July 9, 2026
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य शासन ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलगहना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश जैसे संवेदनशील मामलों में पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस की इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!