LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान

जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन का तबादला कर दिया है। शासन के आदेश के अनुसार वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी विजय दयाराम को जीपीएम जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
July 10, 2026
*सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण* *मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासनिक फेरबदल के इस आदेश के बाद जिले में नए कलेक्टर की नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की नजर अब नए कलेक्टर के कार्यकाल पर टिकी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि जिले में लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनसमस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी।

वहीं, निवर्तमान कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के कार्यकाल को जिले में विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए याद किया जाएगा। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिली और प्रशासनिक स्तर पर कई सुधारात्मक पहल देखने को मिलीं।

ये खबर भी पढ़ें…
अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश” : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर
अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश” : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर
July 10, 2026
"अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश" : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब नव नियुक्त कलेक्टर विजय दयाराम जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की कमान उनके हाथों में होगी और आने वाले समय में विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी कार्यशैली पर सभी की निगाहें रहेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
July 10, 2026
मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा :- कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच हेमलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!