LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सहायक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और वेतन विसंगति दूर करने की मांग, पेंड्रा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सहायक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और वेतन विसंगति दूर करने की मांग, पेंड्रा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पेंड्रा, 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड पेंड्रा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर पेंड्रा तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
August 23, 2026
*छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन में प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे सहायक शिक्षकों को विशेष TET परीक्षा की अनिवार्यता में आवश्यक छूट देते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से लगातार शिक्षा विभाग में सेवाएं देने वाले सहायक शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शासन को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

फेडरेशन ने ज्ञापन में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने तथा शिक्षक संवर्ग में नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान, पेंशन सहित समस्त सेवा लाभ प्रदान करने की मांग भी उठाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल*
तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल*
August 23, 2026
*तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन में अन्य राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी विशेष TET अथवा आवश्यक प्रक्रिया के माध्यम से लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को सेवा सुरक्षा देने और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की गई।

शिक्षक साझा मंच ने कहा कि सहायक शिक्षक लंबे समय से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ शासकीय विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी वर्षों की सेवा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। शासन से मांग की गई कि शिक्षकों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 23, 2026
*‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन सौंपने के दौरान फेडरेशन एवं शिक्षक साझा मंच के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!