LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जिले के पुलिस प्रशासन के द्वारा फिर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही

जिले के पुलिस प्रशासन के द्वारा फिर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 46 लीटर महुआ शराब जब्त कर 11 लोगों के विरुद्ध की गई आबकारी एक्ट कि कार्यवाही,,

सौरभ साहू/सूरजपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने अवैध कारोबार के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए नशे के कारोबार से जुडे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है जिसके बाद से ही थाना-चौकी की पुलिस के क्षेत्र में सक्रिय मुखबीर का जाल बिछाए हुए है। इसी तारतम्य में दिनांक 25.04.2024 को जिले की पुलिस के द्वारा 11 प्रकरण में 11 लोगों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर 46 लीटर महुआ शराब जप्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
November 22, 2026
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिनांक 25.04.24 को चौकी खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अनिल बेक पिता सघनू बेक उम्र 30 वर्ष ग्राम जगन्नाथपुर के द्वारा अपने घर दुकान में अत्यधिक मात्रा में महुआ शराब बनाकर लोगों को बिक्री करने हेतु रखा है। खड़गवां की पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत् कार्यवाही करते हुए अनिल बेक से 15 लीटर महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।
इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर के द्वारा ग्राम कुसमुसी के बालेश्वर पैंकरा से 2 लीटर महुआ शराब, ग्राम पर्री के श्यामवली से 3 लीटर, थाना चंदौरा द्वारा ग्राम असनापारा के शिवभजन से 3 लीटर, थाना झिलमिली द्वारा ग्राम भारत पैंकरा से 4 लीटर, थाना रामानुजनगर द्वारा ग्राम हर्राटिकरा के जयप्रकाश तिर्की से 3 लीटर, थाना जयनगर द्वारा ग्राम द्वारिकानगर के संगीता बरगाह से 3 लीटर, थाना प्रतापपुर द्वारा ग्राम दुरती विजय से 3 लीटर, थाना चांदनी द्वारा ग्राम नावाटोला के चंदावती से 4 लीटर, ग्राम खैरा के देवनारायण से 3 लीटर व ग्राम मोहरसोप के रामकरण से 3 लीटर महुआ शराब कुल 46 लीटर महुआ शराब कीमत 6350 रूपये का जप्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
November 22, 2026
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? –...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!