LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पटवारी ने बंजर भूमि को कृषि भूमि बताकर बिकवा दिया धान जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

पटवारी ने बंजर भूमि को कृषि भूमि बताकर बिकवा दिया धान

जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
August 14, 2026
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा उत्कृष्ठ धावकों को किया गया सम्मानित  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर जिले के रतनपुर तहसील के अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 2 के पटवारी के द्वारा गिरदावली में किसान से मिलीभगत कर बड़ी गड़बड़ी किये जाने का मामला सामने आया है इसके तहत किसान के बंजर जमीन जिसमें खेती ही नही किया गया उसमें पेड़ पौधा लगा हुआ है उसमें भी समर्थन मूल्य पर सरकार को धान बेच दिया गया हैं l इस तरह पटवारी ने अपने चहेते को लाभ देने के लिये नियम कायदों को ताक पर रखकर घर बैठे ही गिरदावली कर दी, ग्राम पंचायत उमरिया दादर के आश्रित ग्राम पचरा के किसानों ने बताया कि ग्राम पचरा के किसान संतोष दास मानिकपुरी पिता दसरू दास मानिकपुरी खसरा क्रमांक 282/12, किसान अजय कुमार पिता जनक प्रसाद खसरा नंबर 282/11, किसान प्रहलाद कुमार, उमाकांत पिता रामकुमार खसरा क्रमांक 282/7 इन किसानों के बंजर भूमि में पटवारी ने गिरदावरी करके धान बिकवा दिया l जमीन में पेड़ व छोटे छोटे पौधे लगा हुआ हैं लेकिन उसने नियम विरूद्ध इस जमीन का गिरदावरी कराया और समर्थन मूल्य पर धान भी बेच दिया. इसमें पटवारी अनिकेत साव की बड़ी लापरवाही और गड़बड़ी सामने आ रही है. खरीफ फसल के शुरूआत में ही राज्य शासन ने किसान के खेत में जाकर गिरदावली करने का निर्देश दिया था जिसके तहत पटवारियो को मौके पर जाकर गिरदावली करना था अधिकतर पटवारियों ने मौके पर जाकर गिरदावली कर रकबा में कटौती किया. पर पटवारी अनिकेत साव गिरदावली के लिए गांव तो गये लेकिन पटवारी भवन में बैठकर गिरदावली कर दी और किसान से मिलीभगत कर उसके धान का भी फर्जी भौतिक सत्यापन कर अनुचित लाभ दे दिया अगर अधिकारियों के द्वारा जांच किया जाता हैं तो और भी इसी तरह की गड़बड़ी मिल जायेगी l

5 साल से बंजर भूमि में बिक रहा धान —***—- इन किसानों के द्वारा अपने जमीन की पंजीयन 4 से 5 वर्ष पूर्व आदिवासी सेवा सहकारी समिति चपोरा में कराया गया था ज़ब से पंजीयन हुआ हैं तब से किसान के द्वारा इस बंजर भूमि में धान बेचा जा रहा हैं वर्तमान व तत्कालीन पटवारियों के द्वारा भी किसान से मिलीभगत कर धान बिकवा दिए हैं l

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत केवची की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
ग्राम पंचायत केवची की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
August 15, 2026
ग्राम पंचायत केवची की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाइट —-**—

तन्मय खन्ना एसडीएम कोटा — आपके माध्यम से जानकारी मिली है इसकी जानकारी मुझे भेजिए मैं जांच करवाता हूं l

ये खबर भी पढ़ें…
डिप्टी रेंजर शिव कुमार पैकरा ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
डिप्टी रेंजर शिव कुमार पैकरा ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
August 15, 2026
डिप्टी रेंजर शिव कुमार पैकरा ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बेलगहना। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेलगहना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!