LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

महिला सशक्तिकरण का अनूठा सम्मान: खरसिया पुलिस ने पत्रकार पूजा जायसवाल को किया सम्मानित

महिला सशक्तिकरण का अनूठा सम्मान: खरसिया पुलिस ने पत्रकार पूजा जायसवाल को किया सम्मानित

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खरसिया पुलिस ने महिला सशक्तिकरण और स्वतंत्र पत्रकारिता के प्रतीक, खरसिया की सम्मानित पत्रकार एवं समाजसेविका पूजा जायसवाल को उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके साहसिक कार्यों की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें…
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
November 22, 2026
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूजा जायसवाल, अपनी सरल एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। जनता की आवाज बनने के साथ-साथ, उन्होंने प्रशासनिक गलियारों में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। इस सम्मान के दौरान खरसिया पुलिस ने उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

यह सम्मान न केवल एक महिला पत्रकार की कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता देता है, बल्कि समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और प्रभाव को भी दर्शाता है। खरसिया पुलिस की इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश गया है कि न्याय, सुरक्षा और सम्मान के लिए हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ा होना ही सच्ची सशक्तिकरण की मिसाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
November 22, 2026
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? –...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!