LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कोरबा : एक्शन मोड में पसान तहसीलदार, राशन घोटाले में खुद करेंगे जाँच, अनियमितता पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा ।

कोरबा : ज़िले के ग्राम पंचायत पसान में राशन वितरण में अनियमितता की खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गरीबों के हक के खाद्यान्न में कथित घपले की सूचना पर तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच की बात कही है।

तहसीलदार का स्पष्ट संदेश:

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे पर फेल है सरकार
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे पर फेल है सरकार
November 21, 2026
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैं स्वयं राशन दुकान जाकर स्टॉक एवं अन्य शिकायतों की जाँच करूँगा। अगर अनियमितता पाई गई, तो संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। गरीबों का निवाला छीनने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ”गौरतलब है कि स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि राशन की दुकान में चना सहित अन्य सामग्री का वितरण तय मात्रा में नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को उनका हक नहीं मिल पा रहा था, जिससे लोगों में नाराजगी थी।

ग्रामीणों की आवाज़ बनी खबर:

ये खबर भी पढ़ें…
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
November 22, 2026
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महंगाई के इस दौर में सरकारी राशन न सिर्फ आर्थिक राहत देता है, बल्कि कुपोषण से भी लड़ाई का एक साधन है। ऐसे में गरीबों को उनके हक से वंचित करना न केवल कानूनन गलत है, बल्कि मानवीय दृष्टि से भी अत्यंत निंदनीय है।

प्रशासन की सक्रियता बनी उम्मीद की किरण:

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
November 22, 2026
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? –...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तहसीलदार के संज्ञान लेने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों पर जल्द कार्रवाई होगी। यह कदम प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में एक जरूरी प्रयास माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!