LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

3.83 करोड़ के निर्माण भुगतान के बावजूद मूल नस्ती और दस्तावेज गायब, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन अधिकारी, संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा समाप्त

3.83 करोड़ के निर्माण भुगतान के बावजूद मूल नस्ती और दस्तावेज गायब, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन अधिकारी, संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा समाप्त

कोरबा, 20 सितंबर 2025 आदिवासी विकास विभाग कोरबा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के तहत छात्रावास और आश्रमों में किए गए निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। विभाग ने 34 स्वीकृत निर्माण कार्यों की मूल नस्ती और संबंधित दस्तावेजों की अनुपस्थिति के मामले में संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर कुश देवांगन की सेवा समाप्त कर दी है।।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनियमितताओं का मामला:
संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में आदिवासी विकास विभाग ने जिले के विभिन्न छात्रावास और आश्रमों में 34 लघु निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों के लिए कुल 3 करोड़ 83 लाख 28 हजार रुपए की स्वीकृति दी थी। स्वीकृत फर्म और राशि इस प्रकार हैं:श्री साईं ट्रेडर्स पॉलीवाल बुक डिपो, रामपुर – 9 कार्य, 73.28 लाख,श्री साईं कृपा बिल्डर्स, छुरी – 9 कार्य, 1.14 करोड़,एस.एस.ए. कंस्ट्रक्शन, चैतमा – 6 कार्य, 49 लाख,बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर, कटघोरा – 10 कार्य, 1.47 करोड़,इन कार्यों के एवज में फर्मों को कुल 2 करोड़ 90 लाख 95 हजार 904 रुपए का भुगतान किया गया, लेकिन निविदा अभिलेख, कार्य आदेश, प्राक्कलन, माप पुस्तिका, देयक वाउचर और मूल नस्ती कार्यालय से गायब पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में पाए गए दोषी:
जिला स्तरीय संयुक्त जांच टीम ने मामले की जांच की और तत्कालीन सहायक आयुक्त माया वारियर, तत्कालीन सहायक अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, तथा तत्कालीन उप-अभियंता राकेश वर्मा को मुख्य रूप से जिम्मेदार पाया। आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया।

कुश देवांगन की सेवा समाप्ति:

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शाखा प्रभारी विकास कुमार पाण्डेय के लिखित बयान और एफआईआर दर्ज होने के बाद, संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर कुश देवांगन की 22 जुलाई 2025 को सेवा अवधि समाप्त होने के उपरांत विभाग ने सेवा का विस्तार नहीं किया और उनकी सेवा समाप्त कर दी।आरोपित अधिकारियों ने इस विभागीय कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत आवेदन किया था, जो स्वीकृत हो गया है।यह मामला आदिवासी विकास विभाग में निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत को उजागर करता है और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई को भी चुनौतीपूर्ण बनाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!