LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

ग्राम खोड़री “प” मे नाबालिगों से अवैध चंदा वसूली, सरपंच धनमान सिंह व गांव के पटेलों पर आरोप: सड़क जाम राहगीर हो रहे परेशान

कोरबा/पसान : कोरबा जिले के जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत खोड़री “प” में कानून को खुली चुनौती देने का मामला सामने आया है। सरपंच मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर काटेदार बेर की मोटी डगालें काटकर बीच सड़क पर इस तरह फेंक दी गईं कि पूरा रास्ता जाम हो गया। सवाल यह है कि यह सड़क है या फिर अवैध वसूली का अस्थायी नाका? हैरानी की बात यह है कि इस अवरोध के नाम पर नाबालिग बच्चों से राहगीरों और वाहन चालकों से जबरन चंदा वसूली कराई जा रही है। न कोई रसीद, न कोई अनुमति बस खुलेआम उगाही। बच्चों ने साफ बताया कि यह सब ग्राम पंचायत के सरपंच धनमान सिंह और गांव के कुछ पटेलों के कहने पर हो रहा है। यदि यह सच है तो यह सीधे-सीधे सत्ता के दुरुपयोग का मामला बनता है। 

धारदार कांटों से भरी बेर की डालियां वाहनों के टायर फाड़ सकती हैं, किसी को गंभीर चोट लग सकती है, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी परवाह नहीं। जब सरपंच से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझा। क्या यह मौन स्वीकृति है या जिम्मेदारी से भागना? नाबालिगों से अवैध वसूली कराना और सड़क जाम कर ग्रामीणों को परेशान करना पूरी तरह गैरकानूनी है। प्रशासन अगर अब भी आंख मूंदे बैठा रहा तो यह मनमानी और बढ़ेगी। सवाल साफ है गांव में कानून चलेगा या सरपंच की दबंगई?

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां
October 1, 2026
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां गौरेला। नगर पालिका...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!