LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी & रिसर्च बिलासपुर में फार्मासिस्ट डे का हुआ भव्य आयोजन

टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी & रिसर्च बिलासपुर में फार्मासिस्ट डे का हुआ भव्य आयोजन

बिलासपुर (सकरी) – टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च, सकरी बिलासपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टैगोर ग्रुप ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद अख्तर रसूल ने अपने प्रेरक संबोधन से कहा –“फार्मासिस्ट केवल दवा देने वाला नहीं, बल्कि मरीज की उम्मीद, विश्वास और जीवन की डोर को थामे रखने वाला प्रहरी है। एक फार्मासिस्ट का हर निर्णय किसी के जीवन से जुड़ा होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
53.44 लाख की 2 KM सड़क बनते ही उखड़ी! PMGSY में खुला भ्रष्टाचार? जिम्मेदार मौन”
53.44 लाख की 2 KM सड़क बनते ही उखड़ी! PMGSY में खुला भ्रष्टाचार? जिम्मेदार मौन”
April 25, 2026
“53.44 लाख की 2 KM सड़क बनते ही उखड़ी! PMGSY में खुला भ्रष्टाचार? जिम्मेदार मौन” गौरेला पेंड्रा मरवाही - प्रधानमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद – प्राचार्य डॉ. मो. अख्तर रसूल ने फार्मासिस्ट के नैतिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। जब पूरा सभागार एक स्वर में शपथ ग्रहण कर रहा था, तो वहां का माहौल बेहद भावुक और ऊर्जावान हो गया। छात्रों के चेहरे पर गर्व और जिम्मेदारी का भाव साफ झलक रहा था।

कार्यक्रम में टैगोर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन श्री दीपक सिंह राजपूत एवं डायरेक्टर डॉ. सुकांत विश्वकर्मा , टैगोर ग्रुप इंस्टीट्यूट के रजिस्ट्रार ओमकार देवांगन, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. जानकी रंजन दास, उषा देवी मेमोरियल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुलक्षणा वासनिक और टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के प्रिंसिपल डॉ. रत्नेश सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी ने अपने उद्बोधन में फार्मासिस्ट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाला भविष्य फार्मेसी के छात्रों के कंधों पर है और उन्हें हमेशा मानवता को प्राथमिकता देनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, निर्देशों के क्रियान्वयन में कोई ढिलाई नहीं होगी: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि, निर्देशों के क्रियान्वयन में कोई ढिलाई नहीं होगी: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
April 25, 2026
भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापकगण – पवेंद्र कुमार, सुमन राठौर, अमर कुमार, लक्ष्मी साहू, सत्येंद्र प्रधान, प्रीति साहू,
दीपक प्रजापति पंकज मिंज और सौरभ कुमार ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने स्पीच, नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नुक्कड़ नाटक ने आम लोगों तक सही दवा उपयोग और फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी का सजीव चित्रण किया। वहीं, गीतों और भाषणों ने उपस्थित सभी को भावुक कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
April 25, 2026
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूरे आयोजन का वातावरण ऐसा था मानो ज्ञान, जिम्मेदारी और सेवा की भावना एक साथ साकार हो उठी हो। छात्रों की प्रस्तुतियों और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने यह साबित कर दिया कि टैगोर ग्रुप ऑफ फार्मेसी न केवल शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि समाज के लिए जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक भी तैयार करता है।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं की ओर से सामूहिक संकल्प लिया गया कि वे अपने जीवन में फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ मानवता और सेवा को सर्वोपरि रखेंगे। छात्रों ने इस दिन को अपने करियर का प्रेरणादायक क्षण बताया।

अंत में, प्राचार्य डॉ. मोहम्मद अख्तर रसूल, सभी अतिथियों, शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!