LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध उत्खनन में लगी जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर जब्त, कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध उत्खनन में लगी जेसीबी समेत 3 ट्रैक्टर जब्त, कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 05 जून 2026। जिले में मुरुम और मिट्टी के अवैध उत्खनन तथा परिवहन में लगे खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के सख्त निर्देशों के बाद खनिज विभाग लगातार अवैध खनिज कारोबार पर शिकंजा कस रहा है। शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई ने अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने पड़खुरी-वैंकटनगर मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण किया। इस दौरान मुरुम के अवैध उत्खनन में लगी एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को मौके पर पकड़ा गया। वहीं, मिट्टी एवं ईंट के अवैध परिवहन में लगे दो अन्य ट्रैक्टरों को भी जब्त कर लिया गया। विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को कब्जे में लेकर उनके मालिकों के खिलाफ खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर ने बताया कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग बिना वैध अनुमति के मुरुम और मिट्टी का उत्खनन कर शासन को राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबार में लगे वाहनों को जब्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि जब्त वाहनों को नियमानुसार तभी छोड़ा जाएगा, जब संबंधित वाहन स्वामी निर्धारित अर्थदंड एवं समझौता राशि शासन के खनिज मद में जमा करेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी कर खनिज संपदा का दोहन करने वालों को किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिले की प्राकृतिक संपदा की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण जैसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में नियमित निगरानी रखी जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पिछले कुछ समय से अवैध खनिज उत्खनन की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई को खनिज माफियाओं के खिलाफ बड़े अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे और कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!