LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

नगर पंचायत मरवाही में लाखों के सीसी रोड और नाली निर्माण का भूमिपूजन, अध्यक्ष मधु बाबा ने रखी आधारशिला

मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा ​मरवाही। नगर पंचायत मरवाही को विकास की नई दिशा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 6 में लाखों रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन किया गया। यह शुभ कार्य नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संपन्न कराया गया, जिसके बाद निर्माण कार्य को गति दे दी गई है।

​नागरिकों को मिलेंगी बेहतर बुनियादी सुविधाएं: मधु बाबा :-

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत के अलग-अलग वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य निरंतर जारी हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य नगर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सीसी रोड और नाली के निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही जल निकासी (जल भराव) की समस्या का स्थाई समाधान होगा।

​गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर :-

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं ठेकेदार शमीम शेख ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और मजबूती की बात कही। उन्होंने कहा ​”नगर पंचायत में होने वाले सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता हमारे लिए सर्वोपरि है। निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, जिससे काम की क्वालिटी भी बनी रहे और जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।”

​कार्यक्रम में ये रहे मौजूद :-

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 13, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इस गरिमामयी भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिसमें ​मधु बाबा गुप्ता (अध्यक्ष, नगर पंचायत मरवाही), ​ललित पवार (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत मरवाही), ​नारायण शर्मा (उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, GPM), ​वीरेंद्र सिंह बघेल (प्रवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी, GPM), ​मोहम्मद शमीम शेख (पार्षद एवं ठेकेदार), ​नारायण श्रीवास (पार्षद) ​इसके साथ ही कामता गुप्ता, नारायण गुप्ता, बल्लू श्रीवास, मोहम्मद नबी खान सहित वार्ड के भारी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!