LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

किसान “तहसीलदार और पटवारी” से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने पेट्रोल का बोतल लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट

किसान “तहसीलदार और पटवारी” से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने पेट्रोल का बोतल लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट

सारंगढ़ बिलाईगढ़:- ताज़ा खबर मामला तहसीलदार और पटवारी पर गंभीर आरोप लगाकर किसान ने आज कलेक्टरेट में आत्महत्या की कोशिश की। किसान अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्टर कार्यालय आया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। किसान का नाम अग्रेश्वर पटेल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों पर किसान ने प्रताड़ना और लूट का गंभीर आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव  प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं:बीईओ संजय वर्मा
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थी जीतते हैं या फिर सीखते हैं:बीईओ संजय वर्मा
September 29, 2026
मरवाही विकासखंड के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव प्रतियोगिता में भाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट परिसर में आत्महत्या करने के इरादे से पहुंचे किसान को पुलिस ने घेराबंदी कर रोका। पूछताछ में किसान ने बताया कि वो खुरसुला गांव का रहने वाला है। पूरे गांव में दबंगों ने कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसका घर धवस्त कर दिया। घर का सामान लूट लिया, यहां तक की उसकी जमीन तक जाने का रास्ता भी बंद कर दिया।

बिलाईगढ़ तहसीलदार कमलेश सिदार पर पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसान ने कहा कि उसके घर पर बुलडोजर चला दिया गया। उसके खेत में लगे बोर को उखाड़ दिया गया। वो इस मामले को लेकर कई बार कलेक्टर से मिल चुका है, लेकिन कहीं उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए वो अपनी जान देना चाहता है। पुलिस ने किसान के पास से पेट्रोल जब्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!