LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कांग्रेस और उसके गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई और सम्पत्ति पर : जयप्रकाश शर्मा

भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही की प्रेस कांफ्रेंस जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में सम्पन्न हुई।प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुये भाजपा के जिला प्रभारी डॉ. जयप्रकाश शर्मा ने कहा की 60 के दशक से कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया।हम वर्षो से इसके खिलाफ लड़ रहे थे।2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का एजेंडा देश मे सेट किया जिसके बाद कांग्रेस लगातार पराजित हो रही है।अब कांग्रेस फिर से एक बार तुष्टिकरण के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है।कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आम आदमी की कमाई पर है, संपत्ति पर हैं। जनता की संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है।किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, धन है, मकान है कांग्रेस कहती है सरकार आने पर जांच करेगी।यह जो सम्पत्ति है उसको सरकार अपने कब्जे में लेकर सभी को बांट देगी। माता बहनों का सोना चुरानें के लिये सर्वे कराना चाहती है। नोकरी पेशा वालों की अपने बच्चों के भविष्य के लिये बनाई गई एफडी की जांच की बात कर रहे हैं, पैतृक गांव में घर है तो उसे दो घर बताकर छीन लेगी।उनकी यह सोच माओवादियों और कम्युनिष्टों जैसी है।जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया सिंग राठौर ने कहा की यह कांग्रेस की नीति और उनके घोषणा पत्र का ही हिडेन एजेंडा है।कांग्रेस की सरकारों ने पहले भी ऐसा किया है,कांग्रेस की सरकारों ने 1960 और 1970 के दशको में कानून पास करके भारतीयों को विवश किया की अपनी कमाई का एक हिस्सा सरकार के पास जमा कर दें।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया की कांग्रेस ऐन केन प्रकारेण सत्ता में कब्जा करनी चाहती है।आज की नरेंद्र मोदी की सरकार जहाँ लोगो की कमाई बढ़ा कर देश को सशक्त करना चाहती है वही कांग्रेस की सरकारें लोगो की कमाई जब्त करके देश का विकास करना चाहती है।जनता सब जानती है आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जितायेगी।इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल सह मीडिया प्रभारी तापस शर्मा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
August 24, 2026
रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान - TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!