LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

ग्राम पंचायत पतगंवा अमृत सरोहार निर्माण कार्य में हुआ भ्रष्टाचार और गुडवत्ताहीन को लेकर कांग्रेस नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर किए लिखित शिकायत..

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम पंचायत पतगवां के बाबा तालाब में जल संचयन के लिए अमृत सरोवर प्रोजेक्ट के तहत निर्माण हुआ। निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार होने के आरोप लग रहे हैं। लाखों रुपये खर्च के बाद भी गुडवत्ताहीन निर्माण हुआ। बेंचें टूट गई हैं।ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस व जिला महासचिव युवा कांग्रेस ने सरोवर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार और गुडवत्ताहीन निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग को लेकर आपने लेटर पेट में लिखित शिकायत पेंड्रा जनपद पंचायत CEO से किया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया गया की शासन की योजनाओं में पलीता लगाने वाले ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी और अधिकारीयों को नहीं छोड़ा जाएगा कार्य की उच्च स्तरीय जाँच करवाते हुए भ्रष्टाचारी कर्मचारीयों पर सख्त कार्यवाही की मांग किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसे कार्य न हो। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी सरोवर निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ और उसकी बदहाली पर कांग्रेस नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर खामोश बैठने को तैयार नहीं हैं। निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार को जिला प्रशासन के दरबार तक ले जाने की तैयारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!