LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

नफरत के रंग धोकर प्रेम का संदेश दें – जनप्रतिनिधि राजकुमार पाण्डेय ने होली का बधाई व शुभकामनायें दिए

कोरबा (छत्तीसगढ़)। रंगों के महापर्व होली के अवसर पर कोरबा जिले के सक्रिय, सजग और समाजहित में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधि राजकुमार पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को जोरदार बधाई और मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली केवल रंग लगाने का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में जमी कटुता को मिटाने और भाईचारे की नई इबारत लिखने का अवसर है। राजकुमार पाण्डेय ने “खबरों का राजा” न्यूज़ चैनल के माध्यम से होली मिलन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जरूरत है कि हम आपसी भेदभाव, वैमनस्य और संकीर्ण सोच को त्यागकर एकजुटता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि त्योहार तभी सार्थक है जब उसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी हो और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे।

उन्होंने दो टूक कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सहभागिता और संवेदनशीलता से आता है। होली हमें यही सीख देती है कि हम दिलों की दूरियां खत्म करें और विकास, सद्भाव तथा सहयोग की भावना को मजबूत करें। युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे होली को उत्साह के साथ, लेकिन पूरी जिम्मेदारी और संयम के साथ मनाएं। असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें और समाज में प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश फैलाएं। राजकुमार पाण्डेय ने अंत में कहा कि कोरबा की पहचान उसकी एकता और आपसी सद्भाव है। आइए, इस होली पर हम सब मिलकर नफरत के रंग को धो डालें और प्रेम, प्रगति और समृद्धि का नया रंग चढ़ाएं। उनकी इस अपील ने जिले में होली मिलन के उत्साह को और तेज कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न
September 12, 2026
महा-परीक्षा की तैयारियों को लेकर साक्षरता मिशन की वेबिनार बैठक संपन्न 27 सितंबर को आयोजित होगी उल्लास कार्यक्रम की महा-परीक्षा,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!