LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

खबर से घबराया सरस्वती शिशु मंदिर पसान, पत्रकार को फोन पर दी धमकियां अभिभावकों ने प्रशासन से उचित जाँच की किए मांग..?

कोरबा/पसान : कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सरस्वती शिशु मंदिर पसान में बच्चों पर होने वाली कथित अमानवीय व्यवहार की खबर प्रकाशित होने के बाद अब स्कूल प्रबंधन की बौखलाहट खुलकर सामने आ गई है। समाचार सामने आने पर विद्यालय से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा 6264039862 नंबर पर फोन कर पत्रकार के साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज की गई और गंभीर धमकियां दी गईं। पत्रकार ने ऐ भी कहा भविष्य में झूठे शिकायत में फ़साने की कोशिस की कर सकते है। पत्रकार ने बताया कि फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने न केवल अपशब्दों का प्रयोग किया, बल्कि यह भी कहा कि “खबर चलाने का अंजाम भुगतना पड़ेगा।” यह धमकीपूर्ण रवैया अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला माना जा रहा है। पत्रकारों को दबाने और सच उजागर करने से रोकने का यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि स्कूल में बच्चों के साथ गलत हो रहा है तो उसका उजागर होना जरूरी है। इसके बावजूद पत्रकार को धमकी देना यह दर्शाता है कि स्कूल प्रबंधन गंभीर आरोपों से घबराहट महसूस कर रहा है। इधर, पत्रकार ने इस घटना को न केवल पेशे के प्रति खतरा बताया, बल्कि कहा कि “यदि कोई सच को सामने लाने से रोकने की कोशिश करेगा, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।” मामला गंभीर होने के कारण अभिभावकों ने भी पत्रकार के समर्थन में आवाज उठाई है। और जिला प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि निष्पक्ष जांच की जाए 

ये खबर भी पढ़ें…
जिला प्रेस क्लब GPM की वार्षिक बैठक में पत्रकार सूरज यादव को नए दाम्पत्य जीवन के लिए मिला आशीर्वाद, पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दी बधाई,
जिला प्रेस क्लब GPM की वार्षिक बैठक में पत्रकार सूरज यादव को नए दाम्पत्य जीवन के लिए मिला आशीर्वाद, पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दी बधाई,
April 27, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला प्रेस क्लब, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,छ.ग. की वार्षिक बैठक के दौरान PWD रेस्ट हाउस गौरेला में जिला प्रेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!