LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ब्रेकिंग न्यूज: बेलगहना तहसील के ग्राम पंचायत करहिकछार के आश्रित मोहल्ला खोलीपारा और झेझरीपारा के अंदरुनी और रेलवे के किनारे कई हिस्सों में अवैध रेत का बड़ा डंप, प्रशान बना मौन दर्शक! रिपोर्ट: जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी

🔴 ब्रेकिंग न्यूज: बेलगहना तहसील के ग्राम पंचायत करहिकछार के आश्रित मोहल्ला खोलीपारा और झेझरीपारा के अंदरुनी और रेलवे के किनारे कई हिस्सों में
अवैध रेत का बड़ा डंप, प्रशान बना मौन दर्शक!

ये खबर भी पढ़ें…
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 23, 2026
*‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट: जिला ब्यूरो चीफ जीशान अंसारी

बिलासपुर/बेलगहना— बेलगहना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहिकछार के आश्रित मोहल्ला खोलीपारा और झेझरीपारा गांव में अंदरुनी और रेलवे के किनारे इन दिनों अवैध रेत डंपिंग का गोरखधंधा पूरे जोरों पर चल रहा है। खुलेआम रेत का भंडारण किया जा रहा है, प्रशासन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
August 24, 2026
रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान - TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह अवैध कारोबार केवल करहिकछार तक सीमित नहीं है, बल्कि तहसील क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह रेत का अवैध भंडारण देखा गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि यह कोई मामूली मामला नहीं, बल्कि एक संगठित रैकेट का हिस्सा है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम
August 25, 2026
सोन नदी के तट स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ियों की लंबी कतार से गूंजा बोल बम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आश्चर्य की बात यह है कि 9-10 अलग अलग जगह में 1000 से अधिक देखा गया है इतने बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध काम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मौन है। क्या यह केवल लापरवाही है, या फिर किसी उच्चस्तरीय मिलीभगत का परिणाम? जनता जानना चाहती है कि क्या जिम्मेदार अफसरों को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है या वे जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं?

क्या करेगी सरकार?

अब सवाल यह है कि क्या शासन इस गोरखधंधे पर सख्ती से कार्रवाई करेगा या फिर यह अवैध कारोबार इसी तरह सरेआम फलता-फूलता रहेगा? इलाके के जागरूक नागरिकों ने शासन-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!