LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

दारसागर माता चौरा में नवरात्रि पर्व पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब बेलगहना/दारसागर से गनपत सिंह मरावी की रिपोर्ट

दारसागर माता चौरा में नवरात्रि पर्व पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब

बेलगहना/दारसागर से गनपत सिंह मरावी की रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर:- बेलगहना क्षेत्र के दारसागर में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर माता चौरा में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

ग्रामीण जनों की आस्था का केंद्र बने माता चौरा में प्रतिदिन ज्योति कलश प्रज्वलित हो रहे हैं। पूजा-अर्चना का जिम्मा पंडा सुंदर सोनवानी निभा रहे हैं, जो पूरे श्रद्धा भाव से मां की आराधना कर रहे हैं। नवरात्रि के इस अवसर पर ग्रामवासी ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस धार्मिक आयोजन में नव निर्वाचित सरपंच आनंद राजकुमार और युवा समिति दारसागर की सक्रिय भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा रहा है। वहीं दारसागर और कुपाबघा के सभी ग्रामवासी मिलकर सहयोग दे रहे हैं, जिससे नवरात्रि पर्व का आयोजन सामूहिक आस्था और एकता का प्रतीक बन गया है।

पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्तगण रोजाना भजन-कीर्तन, माता की आरती और ज्योति प्रज्वलन कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं। माता चौरा का वातावरण भक्तिमय माहौल से गूंजायमान है और “जय माता दी” के नारों से पूरा क्षेत्र आलोकित हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!