LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पेंशन हितग्राहियों के लिए बैंक खाते से आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक कराना अनिवार्य

पेंशन हितग्राहियों के लिए बैंक खाते से आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक कराना अनिवार्य

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 4 जून 2026/ नगरपालिका परिषद गौरेला द्वारा सामाजिक पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों से अपने बैंक खातों को आधार एवं मोबाइल नंबर से अनिवार्य रूप से लिंक कराने की अपील की गई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नारायण साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामाजिक पेंशन योजनाओं की राशि केवल आधार से लिंक बैंक खातों में ही हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन, सुखद सहारा पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी लाभार्थियों के बैंक खातों का आधार नंबर से लिंक होना आवश्यक है। जिन हितग्राहियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उन्हें पेंशन राशि का भुगतान संभव नहीं हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

                 मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में निवासरत कुल 2218 पेंशन लाभार्थियों को अपने बैंक खाते में आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक कराने के साथ-साथ एनपीसीआई एवं डीबीटी की प्रक्रिया भी पूर्ण करानी होगी। जिन लाभार्थियों का एनपीसीआई एवं डीबीटी सक्रिय नहीं है, वे संबंधित बैंक शाखा में जाकर इसकी जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पेंशन हितग्राही अपने निकटतम लोक सेवा केंद्र (बैंक कियोस्क) अथवा संबंधित बैंक शाखा में जाकर आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लाभार्थी नगरपालिका परिषद कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। सीएमओ ने सभी पेंशन हितग्राहियों से समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने का आग्रह किया है, ताकि उन्हें पेंशन राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!