LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जनसंख्या शिक्षा पर जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, गुदुमदेवरी और मिश्री देवी विद्यालय की छात्राओं ने मारी बाजी

जनसंख्या शिक्षा पर जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, गुदुमदेवरी और मिश्री देवी विद्यालय की छात्राओं ने मारी बाजी

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दोनों विद्यालयों की छात्राओं का चयन, लोक कला और सामाजिक संदेशों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने मोहा मन

ये खबर भी पढ़ें…
अस्पताल में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एक स्टाफ नर्स निलंबित तो दूसरी बर्खास्त
अस्पताल में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एक स्टाफ नर्स निलंबित तो दूसरी बर्खास्त
October 23, 2026
अस्पताल में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एक स्टाफ नर्स निलंबित तो दूसरी बर्खास्त रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका था...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 अक्टूबर 2026। जिले में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य (फोक डांस) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। जनसंख्या शिक्षा पर आधारित इस प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
लिटिल चैंप-2 का ऑडिशन 25 अक्टूबर को, 6 से 16 वर्ष के बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
लिटिल चैंप-2 का ऑडिशन 25 अक्टूबर को, 6 से 16 वर्ष के बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
October 23, 2026
लिटिल चैंप-2 का ऑडिशन 25 अक्टूबर को, 6 से 16 वर्ष के बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका कर्मचारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार तिवारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं एवं शालेय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उल्लास प्रभारी आलोक शुक्ला, बीआरसीसी संतोष सोनी, जिला नोडल अधिकारी एवं विद्यालय की प्राचार्य ऊषा शर्मा, सुनील दत्त राय तथा यशवंत पोर्ते उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं रोचक संचालन व्याख्याता नरेश कुमार पात्रे ने किया।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला पंचायत सभागार में सीएसी की बैठक सम्पन्न, बालिका शौचालय और अतिरिक्त कक्षों की हुई समीक्षा
जिला पंचायत सभागार में सीएसी की बैठक सम्पन्न, बालिका शौचालय और अतिरिक्त कक्षों की हुई समीक्षा
October 23, 2026
# जिला पंचायत सभागार में सीएसी की बैठक सम्पन्न, बालिका शौचालय और अतिरिक्त कक्षों की हुई समीक्षा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।जिले के स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोक नृत्य में गुदुमदेवरी और रोल प्ले में मिश्री देवी विद्यालय अव्वल

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति, कला और जनसंख्या शिक्षा से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर लोक नृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों का चयन संभाग स्तर के लिए किया गया।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुदुमदेवरी (मरवाही) की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्राएं यशोदा, सरिता, अंजना, आरती, जाह्नवी एवं प्रीति ने पारंपरिक लोक कला, शानदार तालमेल और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

वहीं, रोल प्ले प्रतियोगिता में मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस विद्यालय की छात्राएं नेहा चक्रधारी, नित्या राठौर, अनुष्का सोनी, पंखुड़ी एवं हंसिनी ने जनसंख्या शिक्षा से जुड़े सामाजिक विषयों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से संवेदनशील और प्रभावशाली तरीके से सामने रखा। दोनों विद्यालयों की टीमों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया।

जनसंख्या शिक्षा सामाजिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण : रजनीश तिवारी

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में जनसंख्या शिक्षा के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है। विद्यार्थियों के माध्यम से समाज तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाने में रोल प्ले और लोक नृत्य जैसे रचनात्मक माध्यम प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सामाजिक समझ और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए संभाग स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार का रहा सहयोग

प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर अरविंद पाण्डेय, विवेक तिवारी, एस.एल. साइटोंडे, मोनालिसा बनर्जी, निर्मल पाण्डेय, रचना चतुर्वेदी, यास्मीन परवीन, कोमल गुप्ता, मीनाक्षी जसवाल, अर्चना द्विवेदी, शारदा अग्रवाल, माधवी, उत्तरा कुमार दिवाकर, ओंकार प्रसाद कौशिक, मीनू देवांगन, रमेश प्रधान, ज्योति साहू, तान्या गुप्ता एवं वैशाली वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में प्रधान पाठिका रुकसाना इराकी के साथ सलमा बानो, शोभा पाठक, मेवा सिंह राठौर, अर्चना राजपूत, गायत्री अंचल, मनीष कुमार साहू, ज्योतिष साहू, सजनी, अनूप इक्का, मीना देवी, दुर्गा लहरें एवं भावेश कौशिक सहित शिक्षकों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एक्का एवं माधवी मंडावी शामिल रहे। विद्यालय की प्राचार्य ऊषा शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

प्रतिभाओं को मिला आगे बढ़ने का अवसर

जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही सामाजिक विषयों पर अपनी समझ प्रस्तुत करने का अवसर दिया। प्रतियोगिता में चयनित दोनों विद्यालयों की टीमें अब संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। आयोजन ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!