LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

खबरों का राजा “खबर का असर” राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

मिथलेश आयम की रिपोर्ट,गौरेला पेंड्रा मरवाही(खबरो का राजा) : “खबरों का राजा” का असर दिखाई दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जिला कलेक्टर ने प्रकरण पर संज्ञान लिया। कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पेण्ड्रारोड को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। पेण्ड्रारोड तहसील अंतर्गत भूमि अधिग्रहण से जुड़े एक प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं भू-अर्जन अधिकारी पेण्ड्रारोड द्वारा संबंधित अधिकारियों को संयुक्त जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश कार्यालय कलेक्टर, गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही (छ.ग.) के पत्र के संदर्भ में जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक हीरासिंह, पिता त्रिभुवन सिंह, निवासी ग्राम बेलपत द्वारा अपनी कृषि भूमि के अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदक की खसरा नंबर 265/3 एवं 5/1 की कुल रकबा लगभग 1.529 हेक्टेयर भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग रतनपुर मार्ग के लिए अधिग्रहित की गई है। इसमें खसरा नंबर 5/1 की 0.526 हेक्टेयर भूमि में से 0.028हेक्टेयर तथा खसरा नंबर 265/3में से 0.36डिसमिल भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिसका मुआवजा राशि आवेदक को अप्राप्त बताया गया है। आदेश में उल्लेख है कि खसरा नंबर 5/1रकबा 0.526भूमि का अधिग्रहण कर अवार्ड पारित किया जा चुका है तथा राजपत्र में प्रकाशन भी किया गया है। शेष भूमि से संबंधित तथ्यों की पुष्टि हेतु राजस्व निरीक्षक, लोक निर्माण विभाग तथा हल्का पटवारी को संयुक्त रूप से मौके पर जांच कर वस्तुस्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि संयुक्त जांच कर मध्य अभिमत सहित रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रकरण में आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 13, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!