LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

साहू धर्मशाला कोटा में कार्यकर्ता सम्मेलन, मन की बात के 129वें एपिसोड का हुआ श्रवण

जीशान अंसारी की खास रिपोर्ट, बिलासपुर जिले के कोटा स्थित साहू धर्मशाला में अटल स्मृति वर्ष–2025 के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 129वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच, सेवा-भाव तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी की भावना को सशक्त करने का प्रभावी माध्यम है।कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से राम सेवक पैकरा, प्रभारी कोटा विधानसभा क्षेत्र; दीदी चंद्रकांति वर्मा, केबिनेट राज्य मंत्री; मोहित जायसवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण बिलासपुर; लवकुश कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़; तिरिथ यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण बिलासपुर; महाराज सिंह नायक, कार्यालय मंत्री बिलासपुर; घनश्याम रात्रे, जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर; लखन पैकरा, जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके अलावा दुर्गा प्रसाद कश्यप (मंडल अध्यक्ष भाजपा रतनपुर), मनोहर सिंह राज (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा), बीनू निराला (उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर), ज्वाला कौशिक (मंडल महामंत्री भाजपा रतनपुर) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और आगामी कार्ययोजनाओं पर अपने विचार रखे। सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!