LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

बैगा परिवारों के सपनों पर डाका ! लाखों वसूले, फिर भी अधूरे पड़े पीएम आवास

बैगा परिवारों के सपनों पर डाका! लाखों वसूले, फिर भी अधूरे पड़े पीएम आवास

6 महीने से प्लिंथ लेवल पर अटके मकान, सरपंच पर पैसे लेने के गंभीर आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत मुहैया कराना है, लेकिन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जनपद पंचायत गौरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरखूंटी के आश्रित ग्राम जोबाटोला में यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। यहां विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास आज भी अधूरे पड़े हैं, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली गई।

ग्रामीणों के मुताबिक किसी परिवार से 1 लाख रुपए, किसी से 60 हजार तो किसी से 40 हजार रुपए तक लिए गए, लेकिन इसके बावजूद आवास निर्माण प्लिंथ लेवल से आगे नहीं बढ़ पाया। हालत यह है कि 6 महीने बीत जाने के बाद भी बैगा परिवार अधूरी दीवारों और खुले आसमान के बीच जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच, सचिव और आवास मित्र की मिलीभगत से गरीबों के हक पर डाका डाला गया। जिन परिवारों को योजना का लाभ मिलना था, वे आज भी कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में काम की स्थिति क्या दिखाई जा रही है, इसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात देखने की जरूरत तक नहीं समझी। यही वजह है कि निर्माण कार्य महीनों से ठप पड़ा है और बैगा परिवारों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!