LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

टोनही प्रताड़ना मामले में बड़ी कार्रवाई, बेलचा-टांगी से हमला करने वाले जेल भेजे गए

मिथलेश आयम, कोरबा/पसान : पसान थाना क्षेत्र में टोनही प्रताड़ना और मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। मामले के अनुसार ग्राम कुकरीबहरा निवासी फूलमत बाई ने थाना पसान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोसी सोनकुंवर एवं उसके परिजनों द्वारा उसे “टोनही” कहकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों पर भी बेलचा, डंडा और टांगी से हमला कर दिया गया, जिससे चार लोग घायल हो गए। शिकायत के आधार पर थाना पसान में अपराध क्रमांक 127/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी बुधराम, बलराम और वीरसिंह को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिए।पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। फरार आरोपी सोनकुंवर की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
आंगनबाड़ी भर्ती विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा का तबादला
आंगनबाड़ी भर्ती विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा का तबादला
June 13, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया पर उठे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!