LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

पेंड्रा–पतगवा सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, 1.71 करोड़ से बनेगी नई सड़क

पेंड्रा–पतगवा सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, 1.71 करोड़ से बनेगी नई सड़क

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, 31 जुलाई। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बहुप्रतीक्षित पेंड्रा–पतगवा सड़क निर्माण को अब प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के निर्माण के लिए 1 करोड़ 71 लाख 45 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2025-26 के बजट के अंतर्गत लगभग 1.20 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है। सड़क का निर्माण राज्य योजना के तहत कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक सम्मानित
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक सम्मानित
August 16, 2026
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक सम्मानित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 16 अगस्त 2026/...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासन के निर्देशानुसार अब सड़क की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। आदेश में निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता, निर्धारित तकनीकी मानकों एवं वित्तीय नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस सड़क के निर्माण से पेंड्रा और पतगवा के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा। स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वतंत्रता दिवस पर उल्लास महा चौपाल में गूंजा साक्षरता का संदेश
स्वतंत्रता दिवस पर उल्लास महा चौपाल में गूंजा साक्षरता का संदेश
August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर उल्लास महा चौपाल में गूंजा साक्षरता का संदेश साक्षरता रैली, टॉर्च एवं मशाल रैली, उल्लास शपथ, सेल्फी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!