LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1076 पर प्राप्त शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खनिज विभाग को जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद तीन ट्रैक्टर वाहनों को अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
29 हरे-भरे पेड़ों की कटाई पड़ी भारी! प्रधान पाठक निलंबित, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
29 हरे-भरे पेड़ों की कटाई पड़ी भारी! प्रधान पाठक निलंबित, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
July 8, 2026
29 हरे-भरे पेड़ों की कटाई पड़ी भारी! प्रधान पाठक निलंबित, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती बालोद। शासकीय स्कूल परिसर में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने कार्रवाई करते हुए खोडरी, अंजनी और खांता क्षेत्र में दबिश दी। जांच के दौरान खोडरी से एक, अंजनी से एक तथा खांता से एक ट्रैक्टर को बिना वैध अनुमति के रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर लिया गया।

बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद कलेक्टर द्वारा तत्काल जांच के आदेश जारी किए गए थे, जिस पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को पकड़ने में सफलता हासिल की। खनिज विभाग ने सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अर्थदंड अथवा समझौता राशि खनिज मद में जमा कराने के बाद ही जब्त किए गए वाहन एवं खनिज सामग्री को मुक्त किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
July 9, 2026
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल शासकीय सेवकों के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अवैध खनन एवं परिवहन के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।

इस कार्रवाई में आदित्य मानकर, सुजीत कंवर, शिवकुमार लहरे, सतीश साहू तथा साहिब गनी शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान
July 9, 2026
जीपीएम को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, विजय दयाराम संभालेंगे जिले की कमान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य शासन ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!