LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

देशभक्ति और सामाजिक समरसता से होगा राष्ट्र निर्माण : आलोक शुक्ला

देशभक्ति और सामाजिक समरसता से होगा राष्ट्र निर्माण : आलोक शुक्ला

पेंड्रा, छत्तीसगढ़। प्रदेश सचिव, शिक्षक कांग्रेस छत्तीसगढ़ आलोक शुक्ला ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले एवं प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जो हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।
आलोक शुक्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन का अवसर भी है, जब प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों से ही बनती है। उन्होंने आगे कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। जनहित में कार्य करना ही लोकतंत्र की सच्ची सेवा है।आलोक शुक्ला ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे देशभक्ति, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। अंत में उन्होंने जिले एवं प्रदेशवासियों को पुनः गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश और देश की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की।
— आलोक शुक्ला
प्रदेश सचिव, शिक्षक कांग्रेस, छत्तीसगढ़

ये खबर भी पढ़ें…
तेंदूपत्ता संग्रह बना जानलेवा! मरवाही के जंगल में वृद्ध महिला पर भालू का हमला, चीख-पुकार से दहला इलाका
तेंदूपत्ता संग्रह बना जानलेवा! मरवाही के जंगल में वृद्ध महिला पर भालू का हमला, चीख-पुकार से दहला इलाका
May 9, 2026
तेंदूपत्ता संग्रह बना जानलेवा! मरवाही के जंगल में वृद्ध महिला पर भालू का हमला, चीख-पुकार से दहला इलाका “जंगल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!