LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंप्रदेशराजनीतीरायपुर

कोरबा : वन विभाग की ढिलाई या संरक्षण? जंगलों में राजस्थानी भेड़-बकरियों का धावा, विभागीय संरक्षण पर उठे सवाल

कोरबा : वन विभाग की ढिलाई या संरक्षण? जंगलों में राजस्थानी भेड़-बकरियों का धावा, विभागीय संरक्षण पर उठे सवाल

कोरबा।। जटगा : जिले के जटगा व पसान वनपरिक्षेत्र के घने जंगल इन दिनों राजस्थानी भेड़-बकरियों के बड़े झुंडों की चराई का केंद्र बने हुए हैं। दूर-दराज से आए चरवाहे अपने हजारों की संख्या में भेड़-बकरियों को लेकर यहाँ डेरा डाले हुए हैं। पूरा मामला ग्राम धवलपुर के बंधवापारा, करीघाट सागौन प्लांट का है जहाँ इन झुंडों की लगातार आवाजाही और चराई से न केवल प्राकृतिक वनस्पति प्रभावित हो रही है, बल्कि नन्हे पेंड़-पौधो पर भी संकट मंडराने लगा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय संरक्षण और अनदेखी के चलते चरवाहों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन जंगलों में पेड़-पौधों और खेती को नुकसान और मिट्टी कटाव की स्थिति देखने को मिल रही है। बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
ग्राम पंचायत आमागोहन में फर्जी ग्राम सभा का मामला, पुरानी फोटो अपलोड कर शासन को गुमराह करने का आरोप
June 23, 2026
जीशान अंसारी, कोटा/बिलासपुर। ग्राम पंचायत आमागोहन में ग्राम सभा की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 जंगलों के लिए खतरा :- 

 “राजस्थानी भेड़-बकरियाँ जिस तरह बड़े पैमाने पर पत्तियाँ और घास चरती हैं, उससे नए पौधों की वृद्धि रुक जाती है और धीरे-धीरे जंगल का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है,” ग्रामीणों ने चिंता जताई ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के मौन संरक्षण से चरवाहे निर्भीक होकर जंगलों में डेरा डाल रहे हैं। वहीं, स्थानीय वन्यजीवों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है क्योंकि प्राकृतिक चारा भेड़-बकरियों द्वारा नष्ट किया जा रहा है। प्रतिवर्ष रहता है डेरा बीते कुछ सालों से राजस्थान से आने वाले ऊंट और भेड़ वालों यहां जमे हुए है। पपान, जटगा, अंचलों में भेड़ वालों के चलते वनों और

ये खबर भी पढ़ें…
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी
June 23, 2026
डी.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा: गंभीर लापरवाही उजागर, नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही - पेंड्रारोड। डी.डी. हॉस्पिटल सेमरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वनस्पतियों को काफी नुकसान हो रहा है। वनवासी अंचलों में जहां तहां उनके डेरे दिखाई देने लगे है। एक-एक डेरे में हजारों की संख्या में भेड़ रहती है। वनवासियों के अनुसार जिन स्थानों पर इनके डेरे ठहरते हैं और भेड़ बैठती है वहां घास तक नहीं उगता है। दूसरी ओर भेड़ों को खिलाने के लिए उनके चरवाहे जंगल के झाड़ों को काटदेते हैं इससे जंगलों में झाड़ों के ठूंठ दिखाई देने लगे हैं।

जटगा रेंज के सागौन प्लाट में डाला डेरा :- 

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पसान परिक्षेत्र की हरियाली ख़त्म करने के बाद, अब जटगा रेज में प्रवेश करते हुए वहां के सागौन प्लाट में डेरा डाल रखे हैं, वन विभाग थोड़ी सी मलाई के चक्कर मे जंगलों की हरियाली ख़त्म करने पर तुली हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!