LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प

वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प

कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत पोड़ीकला में HDBF–Neeranjali Project के अंतर्गत पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम HDB Financial Services के सहयोग एवं WOTR (Watershed Organisation Trust) के क्रियान्वयन में संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम का आयोजन फॉरेस्ट रेंजर मनीष सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीण समुदाय के सदस्यों एवं परियोजना टीम के नवीन बनकर, दीपक गोस्वामी और देवेंद्र बैरागी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

पौधरोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा जलवायु अनुकूल वातावरण का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी ने हरित, स्वस्थ एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर पौधरोपण और उनके संरक्षण का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!