LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

हिमांशु पाण्डेय का संदेश: होली की शुभकामनायें और रंगों के साथ भाईचारे और एकता की अपील

पसान//कोरबा : भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पसान के अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय ने होली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। हिमांशु पाण्डेय ने सभी से अपील की कि इस पर्व को हर्षोल्लास, शांति और सुरक्षित वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि होली हमें पुरानी कटुता भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने और नई शुरुआत करने का अवसर देती है। इस दिन सभी भेदभाव मिटाकर एकता और सद्भाव का संदेश फैलाना चाहिए।

अपने संदेश में उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे इस पर्व को जिम्मेदारी के साथ मनाएं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करें। साथ ही, उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और प्राकृतिक रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात भी कही। हिमांशु पाण्डेय ने यह भी कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं, जिन्हें सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। होली के इस शुभ अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अंत में उन्होंने कहा कि यह रंगों का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, उत्साह और नई उमंग लेकर आए तथा समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करे।

ये खबर भी पढ़ें…
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
June 25, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) स्थित जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में संचालित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!