LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

अहंकार दहन और समर्पण के पर्व होलिका दहन की शुभकामनाएं : राजकुमार पाण्डेय

कोरबा : कोरबा जिले की पसान क्षेत्र की सरल स्वभाव के धनी हिंदू धर्म रक्षण संगठन समिति अध्यक्ष व समाज सेवक राजकुमार पाण्डेय ने होलिका दहन के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होलिका दहन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह बुराइयों के त्याग, अहंकार के दहन और सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आत्ममंथन करने, नकारात्मक सोच से दूर रहने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। राजकुमार पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि इस पवित्र अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर की बुराइयों को जलाकर प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की होलिका दहन के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करें और आपसी सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि होली का त्योहार रंगों का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है, जो समाज में आपसी प्रेम और विश्वास को और गहरा करता है। और समस्त संगठन के सहयोगियों और पूरे कोरबा जिले और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को होलिका दहन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
May 27, 2026
“जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!