LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

​कोटमी बाजार में दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, लाखों की लूट

पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाज के दौरान तोड़ा दम, इलाके में दहशत

​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी गांव के भरे बाजार में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक ज्वेलरी व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। लुटेरे व्यवसायी से सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और कोटमी बाजार में अफरा-तफरी मच गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​भीड़भाड़ वाले बाजार में कट्टा ताना

मिली जानकारी के अनुसार, पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी (उम्र लगभग 50 वर्ष) पेशे से सर्राफा व्यापारी थे। वे हर हफ्ते की तरह मंगलवार को कोटमी गाँव के साप्ताहिक बाजार में अपनी जेवरात की दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान दोपहर में एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात बदमाश वहाँ पहुंचे। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने भीड़भाड़ वाले बाजार की परवाह किए बिना सीधे प्रदीप सोनी पर कट्टा तान दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​विरोध करने पर मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने पहले प्रदीप सोनी से जेवर लूटने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर सीधे गोली चला दी। गोली लगने से प्रदीप सोनी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद बदमाश जेवरात समेटकर अपनी बाइक से हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम उनके इलाज में जुटी हुई थी, लेकिन घाव अत्यधिक गहरा होने और भारी मात्रा में खून बह जाने के कारण उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पूरे जिले में नाकेबंदी, आरोपियों की सरगर्मी से तलाश :- 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमाओं को सील कर चारों ओर सख्त नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस पल्सर सवार तीनों लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!