LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन और परिवहन करते 6 ट्रैक्टर जब्त

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन और परिवहन करते 6 ट्रैक्टर जब्त

रूमगा, सिल्पहरी, नेवसा और खंता क्षेत्र में खनिज विभाग की दबिश; रेत और मुरुम के अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा, जुर्माना व समझौता राशि जमा होने के बाद ही छूटेंगे वाहन

ये खबर भी पढ़ें…
डाइट पेंड्रा के स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां, खाद्य सामग्री से लेकर कंबल तक किए वितरित
डाइट पेंड्रा के स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां, खाद्य सामग्री से लेकर कंबल तक किए वितरित
November 6, 2026
डाइट पेंड्रा के स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी दीपावली की खुशियां, खाद्य सामग्री  वितरित वितरित किये  प्राचार्य नरेंद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध रेत एवं मुरुम के उत्खनन और परिवहन में संलिप्त कुल 6 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

कलेक्टर विजय दयाराम के. के आदेशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रूमगा क्षेत्र से रेत से भरे 2 ट्रैक्टर जब्त कर सुरक्षार्थ कोटमी चौकी में रखवाए गए हैं। वहीं सिल्पहरी क्षेत्र से रेत से भरा 1 ट्रैक्टर जब्त कर अमरपुर पुलिस लाइन में तथा नेवसा क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 ट्रैक्टर जब्त कर गौरेला थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
FTO जनरेट, फिर भी भुगतान लंबित क्यों ! VB-G RAM-G के निर्माण कार्यों का भुक्तान 1-2 महीने से अटका, दीपावली से पहले भी नहीं मिली राहत..!
FTO जनरेट, फिर भी भुगतान लंबित क्यों ! VB-G RAM-G के निर्माण कार्यों का भुक्तान 1-2 महीने से अटका, दीपावली से पहले भी नहीं मिली राहत..!
November 6, 2026
FTO जनरेट, फिर भी भुगतान लंबित क्यों ! VB-G RAM-G के निर्माण कार्यों का भुक्तान 1-2 महीने से अटका, दीपावली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी क्रम में खंता क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 अन्य ट्रैक्टर वाहनों को भी जब्त किया गया है। इस प्रकार खनिज विभाग की टीम ने कुल 6 ट्रैक्टर वाहनों पर कार्रवाई की है।

खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, मनेंद्रगढ़ में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, मनेंद्रगढ़ में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
November 6, 2026
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, मनेंद्रगढ़ में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम स्वास्थ्य मंत्री श्याम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब्त सभी वाहनों के मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित अर्थदंड एवं समझौता राशि खनिज मद में जमा कराए जाने के बाद ही वाहनों को मुक्त किया जाएगा।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच करते हुए उनका प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। खनिज विभाग ने भी स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई में ये रहे शामिल

जिला खनिज उड़नदस्ता दल की इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सुजीत कुमार, खनिज सिपाही शिव कुमार लहरे एवं नगर सैनिक छवि ओट्टी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!