LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गर्मी से बेहाल छात्र-शिक्षक: स्कूल टाइम 7:30 से 10:30 करने की मांग तेज

गर्मी से बेहाल छात्र-शिक्षक: स्कूल टाइम 7:30 से 10:30 करने की मांग तेज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम)।प्रदेश सहित जीपीएम जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। खासतौर पर स्कूली बच्चों और शिक्षकों पर इसका प्रतिकूल असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच स्कूलों का नियमित समय स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है।
इसी स्थिति को देखते हुए शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव आलोक शुक्ला ने जिला प्रशासन से स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव की मांग की है। उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ही सीमित किया जाए, ताकि बच्चों और शिक्षकों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में अधिकांश स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और छात्रों की उपस्थिति भी काफी कम हो गई है। वहीं, बोर्ड और स्थानीय परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में स्कूलों के समय में बदलाव करना पूरी तरह व्यावहारिक और आवश्यक कदम है।
शिक्षक संगठन का मानना है कि अगर समय पर यह निर्णय नहीं लिया गया तो बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मांग पर कितनी जल्द निर्णय लेता है और क्या छात्रों-शिक्षकों को गर्मी से राहत मिल पाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!