LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षक बना हैवान: पत्नी की गला रेतकर की हत्या, चार शादियों का चौंकाने वाला सच आया सामने

शिक्षक बना हैवान: पत्नी की गला रेतकर की हत्या, चार शादियों का चौंकाने वाला सच आया सामने

नारायणपुर:- शिक्षा देने वाला, संस्कार सिखाने वाला शिक्षक ही जब हैवान बन जाए, तो समाज की नींव हिल जाती है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की सरेराह गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात न केवल दिल दहला देने वाली है, बल्कि आरोपी शिक्षक की चार पत्नियों की सच्चाई ने मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है।

बीच रास्ते में रोका, बेटी के सामने की हत्या

घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। मृतका सुंदरी उसेंडी अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ जबगुड़ा स्थित मायके से ओरछा लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में शिक्षक रूप सिंह उसेंडी और उसका भाई पहुंचा। पहले तो दोनों ने मारपीट की, फिर शिक्षक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। यह खौफनाक मंजर मृतका की मासूम बेटी ने अपनी आंखों से देखा।

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही ओरछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी शिक्षक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है।

चार पत्नियों का चौंकाने वाला सच

जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी, जबकि इसके पहले व बाद में उसकी तीन और पत्नियों की जानकारी सामने आई है। यह भी पता चला है कि मृतका से उसके दो मासूम बच्चे – 12 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटा हैं, जो अब अनाथ हो चुके हैं।

समाज और शिक्षा व्यवस्था पर कलंक

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को फांसी की सजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि जो व्यक्ति खुद बच्चों को शिक्षा देने की जिम्मेदारी उठाता है, उसने ही महिला और इंसानियत दोनों का गला रेत दिया। ऐसी मानसिकता समाज के लिए खतरा है और इसे जड़ से खत्म करना जरूरी है।

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था को झकझोरने वाली है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि आखिर कैसे ऐसे लोग शिक्षक जैसे जिम्मेदार पदों पर बने रहते हैं?

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!