LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

नशे में आश्रम में घुसकर छात्रों से अभद्रता: प्रधान पाठक दुर्गा यादव निलंबित

नशे में आश्रम में घुसकर छात्रों से अभद्रता: प्रधान पाठक दुर्गा यादव निलंबित

गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत छिदौला स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक दुर्गा यादव पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा (भाठीगढ़) में नशे की हालत में पहुंचकर छात्रों और कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने से जुड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, गत 30 मार्च की शाम लगभग 6:30 बजे प्रधान पाठक दुर्गा यादव कथित रूप से नशे की हालत में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद छात्रों एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद मामले की जांच कराई गई।

बताया गया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में शिकायत को गंभीर पाया गया। जांच में प्रथम दृष्टया प्रधान पाठक का आचरण शासकीय सेवक आचरण नियमों के विपरीत माना गया। इसके आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने कार्रवाई करते हुए दुर्गा यादव को निलंबित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबन अवधि के दौरान दुर्गा यादव का मुख्यालय बीईओ कार्यालय गरियाबंद निर्धारित किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले में आगे भी विभागीय जांच जारी रहेगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त कार्रवाई की जा सकती है।

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और स्कूलों में अनुशासन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य और संस्कार निर्माण की जिम्मेदारी होती है, यदि वही इस प्रकार के कृत्य में शामिल पाए जाते हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है।

ये खबर भी पढ़ें…
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प
August 12, 2026
वन महोत्सव पर पोड़ीकला में पौधरोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प कोरबा/पसान। वन महोत्सव के अवसर पर ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!