LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

 सुरक्षा को लेकर कटघोरा पुलिस ने किया बैंकों का निरीक्षण.. दिए आवश्यक निर्देश.

कोरबा/कटघोरा  : कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा तथा कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कटघोरा क्षेत्र में अभियान चला कर भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक तथा ग्रामीण बैंक का निरीक्षण करने के साथ वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। बैंको में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने इस दौरान पार्किग में खड़े वाहनों को भी चेक किया तथा सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुधारने निर्देशित किया साथ ही आपातकाल समय पर अग्निशमन यंत्र का कैसे प्रयोग करें इसे लेकर बैंक कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी।शुक्रवार को कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपराध रोकने की दृष्टि से स्टेट बैंक पहुंचे तथा उन्होंने बैंक में संचालित सीसीटीवी कैमरे को देखा। साथ ही बैंक में लगे सायरन को भी चेक किया तथा मौके पर सुरक्षा गार्ड से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बैंक कर्मचारियों को अपराध रोकने की दृष्टि से किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान बैंक से पैसा निकालने पहुंचे किसानों और खाता धारकों को सीधे घर जाने की समझाइए दी गई। वही बैंक के आस पास संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर तत्काल पुलिस थाना में सूचना देने को कहा गया। बैंक के शाखा प्रबंधक/कर्मचारियों को भी लोगों को जागरूक करने पंपलेट वितरण कर किसानों एवं ग्राहकों को पैसा लेनदेन समय उचित बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा गया।

बैंक लॉकर की सुरक्षा का लिया जायजा.                इस दौरान थाना प्रभारी श्री तिवारी ने बैंक में लॉकर की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा व सायरन को भी देखा तथा बैंकों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को फटकार लगाई। थाना प्रभारी श्री तिवारी ने बताया कि बैंकों की चेकिग अपराध रोकने की दृष्टि से की जा रही है। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया : प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को बताया लोकतंत्र पर आघात
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया : प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को बताया लोकतंत्र पर आघात
April 22, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया : प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!