LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

12 साल की सेवा में पांच संभागों के जिलों में ऐसा आयोजन कहीं देखने को नहीं मिला, सभी जिलों में होने चाहिए डीपीएल जैसे आयोजन-कलेक्टर विजय दयाराम के.

डीपीएल सीजन-3 का भव्य आगाज, क्रिकेट के मैदान पर उतरे जिले के अधिकारी-कर्मचारी 

12 साल की सेवा में पांच संभागों के जिलों में ऐसा आयोजन कहीं देखने को नहीं मिला, सभी जिलों में होने चाहिए डीपीएल जैसे आयोजन-कलेक्टर विजय दयाराम के.

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे पर फेल है सरकार
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे पर फेल है सरकार
November 21, 2026
गौरेला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, बोले– बिजली, स्वास्थ्य और सड़क हर मोर्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेण्ड्रा, 22 नवंबर 2026। शिक्षक मैत्री समूह जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के तत्वावधान में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग (डीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का रविवार को फिजिकल कॉलेज खेल मैदान पेण्ड्रा में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आठ टीमों के रूप में क्रिकेट मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर विजय दयाराम के. ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अपने 12 वर्षों के सेवाकाल में राज्य के पांच संभागों के विभिन्न जिलों में पदस्थ रहने के दौरान उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए इस तरह का आयोजन कहीं नहीं देखा। उन्होंने कहा कि डीपीएल जैसे आयोजन सभी जिलों में होने चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
November 22, 2026
टीईटी अनिवार्यता से राहत की मांग संसद में उठाने की पहल, राहुल गांधी के नाम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने कहा कि शासकीय सेवाओं में काम के बढ़ते दबाव के बीच अधिकारी-कर्मचारियों को तनाव से मुक्त रखने के लिए ऐसे आयोजन बेहद उपयोगी हैं। नौकरी की जिम्मेदारियों और उम्र बढ़ने के साथ लोग धीरे-धीरे खेल मैदान से दूर होते जाते हैं, लेकिन डीपीएल जैसे आयोजन उन्हें दोबारा खेल से जुड़ने का अवसर देते हैं। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने आयोजन समिति को अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दो अतिरिक्त टीमें बढ़ाने का सुझाव भी दिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने कहा कि डीपीएल जैसे आयोजन सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच समन्वय और आपसी सद्भाव बढ़ाने का बेहतर माध्यम हैं। इससे कर्मचारियों में उत्साह का संचार होगा और फिटनेस भी बेहतर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? – शिक्षक फेडरेशन
November 22, 2026
कर्मचारियों के हड़ताल को कुचलने की नीति अलोकतांत्रिक, 2019 से 2026 तक कर्मचारियों के हक का पैसा कहां गया? –...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजन समिति शिक्षक मैत्री समूह के संयोजक नागेन्द्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन एवं मैचों की कमेंट्री अजय चौधरी और नागेन्द्र सिंह ने की। प्रतियोगिता के मैचों का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है।

आठ टीमों के बीच होगा मुकाबला

डीपीएल सीजन-3 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें कलेक्टर विजय दयाराम के. की गुरुकुल वारियर्स, एसपी मनोज कुमार खिलारी की अरपा अवेंजर्स, डीएफओ कुमार निशांत की वीबी जीरामजी पतगवां, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे की बिहान राइजर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा की सोन सनराइजर सिवनी, एसडीएम विक्रांत अंचल की मैकल माउंटेन, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिरमौर की नवागांव फाइटर और जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी की बस्ती बगरा ब्लास्टर शामिल हैं।

पहले दिन खेले गए छह मुकाबले

टूर्नामेंट के पहले दिन कुल छह मैच खेले गए। पहले मुकाबले में नवागांव फाइटर ने वीबी जीरामजी पतगवां को हराया। दूसरे मैच में मैकल माउंटेन ने बस्ती बगरा ब्लास्टर को शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में गुरुकुल वारियर्स ने बिहान राइजर को पराजित किया। चौथे मैच में सोन सनराइजर सिवनी ने अरपा अवेंजर्स को हराया। पांचवें मुकाबले में नवागांव फाइटर ने बिहान राइजर को मात दी, जबकि छठवें मैच में मैकल माउंटेन ने सोन सनराइजर सिवनी को हराकर जीत दर्ज की।

उद्घाटन समारोह जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सात सदस्यीय आयोजन समिति कर रही आयोजन

डीपीएल सीजन-3 का आयोजन शिक्षक मैत्री समूह की समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति में नागेन्द्र सिंह, रितेश सिंह, अंबुज मिश्रा, जितेन्द्र जायसवाल, विनोद तिग्गा, संजय कैवर्त और संजय टांडिया शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!