LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

निःशुल्क निःसंतानता एवं महिलाओं की सम्पूर्ण जाँच शिविर का हुआ आयोजन

निःशुल्क निःसंतानता एवं महिलाओं की सम्पूर्ण जाँच शिविर का हुआ आयोजन

श्री सिद्धि विनायक टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर लाईफ केयर हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम एवं जनस्वास्थ्य क्लीनिक व कृष्णा मेडिकोज के तत्वाधान में निःशुल्क जाँच शिविर लगाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी
November 19, 2026
अक्षय नवमी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि मोदनसेन महाराज की जयंती, महिलाओं की रही विशेष भागीदारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटमी/पेंड्रा: – जन स्वास्थ्य क्लीनिक व कृष्णा मेडिकोज कोटमी में निःशुल्क निःसंतानता एवं महिलाओं की सम्पूर्ण जाँच का शिविर लगाया गया।शिविर में बिलासपुर से डॉक्टर प्रिया मिश्रा सहित पैथोटेक्नीशियन,पीआरओ प्रदीप गुप्ता,काउंसलर एवं नर्सेस सहित उनकी पूरी टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य का जाँच किया तथा स्वास्थ्य जाँच कर सोनोग्राफी एक्सरे सहित विभिन्न जाँच प्रक्रिया अपनाने हेतु सलाह भी दिया गया।निःसंतान दम्पतियों के लिए वरदान स्वरूप बिलासपुर स्थित श्री सिद्धि विनायक टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम की प्रसिद्ध डॉक्टर प्रिया मिश्रा एमबीबीएस डीजीओ लेप्रो स्कॉपिक सर्जन इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट द्वारा क्षेत्र के 35 महिला मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस शिविर में महिलाओं की सम्पूर्ण जाँच की सुविधा निःशुल्क प्रदान की गई साथ ही महिलाओं की पीसीओडी का इलाज,बिना दर्द डिलीवरी ऑपरेशन एवं नार्मल की सुविधा,बच्चेदानी में गाँठ का इलाज,बच्चेदानी की सम्पूर्ण जाँच,अधिक उम्र के कारण संतान प्राप्ति में परेशानी एवं मासिक धर्म का ना आना,गर्भवती महिलाओं की सम्पूर्ण जाँच,निःसंतान दम्पत्ति का इलाज सहित कई समस्याओं का उचित मार्गदर्शन किया गया।शिविर में डॉक्टर मृत्युंजय शर्मा एवं कृष्णा मेडिकोज के संचालक फार्मासिस्ट कृष्णा तिवारी का विशेष सहयोग व सलाह मरीजों को प्राप्त हुआ।इस शिविर में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम पुरी,बलराम तिवारी सहित क्षेत्र के कई लोगों का स्थानीय सहयोग प्राप्त हुआ तथा बीमारियों से पीड़ित मरीज परिवार ने शिविर का भरपूर लाभ उठाया।वहीं लोगों ने कहा है कि इस प्रकार से निःशुल्क शिविर लगने से दूर आने जाने से राहत व समय की बचत होती है परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।स्पेशलिस्ट सर्जन डॉक्टर से इलाज कराने का अवसर मिलता है तथा गंभीर बीमारियों की सटीक जानकारी प्राप्त होती है और इलाज प्राप्त होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,
November 20, 2026
विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने, जल संरक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!