LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी

हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में हरियाली अमावस्या के अवसर पर 12 अगस्त को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और पौधों की देखभाल के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने जिले के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर भविष्य के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जोड़ने तथा पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों को संरक्षित कर उन्हें पेड़ का स्वरूप देना ही अभियान की वास्तविक सफलता होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हरियाली अमावस्या के अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। विद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और आम नागरिकों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा जरूर लगाएं और उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का यह संकल्प जिले को हरा-भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!