LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जिले के 190 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, तीन सत्रों में हुआ भव्य आयोजन

जिले के 190 प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, तीन सत्रों में हुआ भव्य आयोजन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला विरासत साहित्य कला मंच के तत्वावधान में मल्टीपरपज सभागार पेंड्रा में जिले का सबसे बड़ा विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में जिले के 190 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
August 11, 2026
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश बेटियों की शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, पेन, डायरी एवं टॉप तीन स्थान प्राप्त करने वालों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह आयोजन तीन सत्रों में संपन्न हुआ।

प्रथम सत्र – उद्घाटन समारोह:

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सत्र में मुख्य अतिथि मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा एवं जिला उपाध्यक्ष श्री राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने अपने वक्तव्यों में मंच की सराहना करते हुए बच्चों को उत्साहवर्धन किया।

द्वितीय सत्र – प्रेरणा सत्र:

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सत्र में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी गई। एसडीओपी दीपक मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “यह सफलता केवल शुरुआत है, इसे बनाए रखिए और आगे बढ़ते रहिए।”
इस सत्र में जिला सीईओ श्री एस. पी. वैद्य, प्राचार्य फूल सिंह कंवर, सिंह सर, डॉ. योगेश तिवारी एवं ममता चक्रवर्ती ने भी विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन दिया।

तृतीय सत्र – मुख्य सम्मान समारोह:

मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महंत, सूरज महंत, राकेश जालान एवं प्रशांत श्रीवास उपस्थित रहे। सांसद महंत ने मंच से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे सतत रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। सभी अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में इनका रहा विशेष योगदान:

इस आयोजन को सफल बनाने में मंच अध्यक्ष पं. राजेन्द्र कृष्ण पांडेय, संरक्षक टीकादास मराबी, तीरथ प्रसाद बड़गैया, दिनेश राठौर, डोमन चंद काछी, सचिव अजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष कान्हा सोनी एवं संजय सोनी, उपाध्यक्ष राकेश चौधरी व परसराम चौधरी, महासचिव ओमप्रकाश सोनवानी, सहसचिव रिंकू पटेल व छोटेलाल वनवासी, मीडिया प्रवक्ता पीयूष कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार कश्यप, संगठन सचिव अमिताभ चटर्जी, रंजीत राठौर, सौरभ राठौर एवं डॉ. एम. एस. मरावी की सराहनीय भूमिका रही।

यह आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने तथा शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!